भागलपुर, दिसम्बर 27 -- सुल्तानगंज। निज संवाददाता संसार से हटाकर मन को परमात्मा में लगाना ही अध्यात्म योग है। अध्यात्म योग से ही मनुष्य का कल्याण हो सकता है। ये बातें नई दुर्गा स्थान प्रांगण में संत पथिक सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत सप्ताह कथा ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन हरिद्वार से पधारे प्रसिद्ध कथा व्यास स्वामी सुबोधानंद महाराज ने कही। उन्होंने कहा कि भागवत कथा ज्ञान से भगवान की भक्ति सुलभ हो जाती है। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष त्रिवेणी शर्मा, अरुण कुमार चौधरी, कपिल कांत सहित समिति के सारे सदस्य लगे हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.