पटना, अप्रैल 18 -- कबीर पंथी आश्रम स्थित कबीर साईं मंदिर मीठापुर में आयोजित साप्ताहिक सत्संग कार्यक्रम शनिवार को श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित होकर सत्संग का लाभ उठाया। महंत ब्रजेश मुनि महाराज जी ने कहा कि मन ही साधना का केंद्र है। यदि मन को संयमित एवं शुद्ध कर लिया जाए, तो मनुष्य स्वयं ही अपने जीवन का निर्माता बन जाता है। मन को सही दिशा में लगाकर ही ईश्वर की प्राप्ति संभव है और यही संत मार्ग का सार है। कार्यक्रम में श्रद्धालु महिलाओं ने भक्ति-भाव से ओतप्रोत भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.