गाजीपुर, अगस्त 30 -- जखनियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम का 137वां एपिसोड रविवार को जखनियां मंडल प्रथम के बूथ संख्या 241 पर भाजपा नेता प्रमोद वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सुना। इस दौरान मंडल अध्यक्ष धर्मवीर राजभर भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री ने 'हर घर तिरंगा' अभियान की सफलता का उल्लेख करते हुए बताया कि अभियान के दौरान आठ करोड़ से अधिक सेल्फी अपलोड की गईं। उन्होंने युवाओं और बच्चों को शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही 'नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत' अभियान पर जोर देते हुए युवाओं, अभिभावकों और शिक्षकों से 100 सप्ताह के अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील की। यह भी पढ़ें- मन की बात में राष्ट्रहित और जनभागीदारी का संदेश : पवन प्रमोद वर्मा ने कहा कि 'मन की बात' देश के कोन...