गंगापार, मई 31 -- भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को हथिगहां स्थित बूथ संख्या 295 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 134वां संस्करण सामूहिक रूप से सुना। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा नेता एवं जिला मीडिया प्रभारी गंगापार उमेश तिवारी के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम के उपरांत भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों को प्रेरणादायी बताते हुए सामाजिक एवं राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया। इस अवसर पर गुड्डू राजा, संजय केशरी, अमित जायसवाल, पंकज मिश्रा, शिवा मौर्य आदि रहे। यह भी पढ़ें- लोगों को प्रेरित करती है प्रधानमंत्री की मन की बात:जोशी यह भी पढ़ें- भाजपाईयों ने सुनी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...