गया, सितम्बर 27 -- बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 138वां संस्करण सुना। उन्होंने प्रधानमंत्री के संदेश को प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्रनिर्माण, जनभागीदारी और सामाजिक सरोकारों से जुड़ने की प्रेरणा देता है। डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि कार्यक्रम में सर्जिकल स्ट्राइक के 10 वर्ष, आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति, पोषण माह और जनभागीदारी जैसे विषयों पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा और संप्रभुता की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। पोषण को स्वस्थ समाज के निर्माण का आधार बताते हुए उन्होंने कहा कि यह सरकार के साथ परिवार और समाज की भी सामूहिक जिम्मेदारी है। यह भी पढ़ें- मेरठ : भाजपा नेताओं ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्...