लोहरदगा, अगस्त 30 -- लोहरदगा, संवाददाता।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 137वें संस्करण का रविवार को लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 205, हेन्दलासो स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में लाइव प्रसारण हुआ। भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। प्रधानमंत्री ने नशामुक्त भारत, स्वच्छता, जनभागीदारी, वोकल फॉर लोकल, महिला सशक्तिकरण और युवाओं में सकारात्मक सोच व नवाचार को बढ़ावा देने पर जोर दिया।भाजपा नेता पवन तिग्गा ने कहा कि मन की बात देशवासियों को जोड़ने और सकारात्मक बदलाव का सशक्त माध्यम है। प्रधानमंत्री के संदेशों को कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाएंगे।मौके पर अशोक कुमार चौहान, अशोक सिंह, सुमित वर्मा, दीपक चौधरी, आकाश चौधरी, विकास साहू, दीनू कुमार साहू, नितेश साहू, मनोज राम, अंगनु भगत, नं...