रांची, अप्रैल 26 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक दुबे ने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम पर कहा कि देश की असल समस्याओं से ध्यान भटकाया जा रहा है। जब देश में प्रतिदिन औसतन 90 से अधिक महिलाओं के साथ दुष्कर्म के मामले दर्ज हो रहे हैं, तब मन की बात में इस गंभीर मुद्दे पर चुप्पी क्यों साधी जाती है। बढ़ती महंगाई से आम जनता त्राहिमाम कर रही है, लेकिन सरकार सिर्फ भाषणों और प्रचार में व्यस्त है। देश की अर्थव्यवस्था लगातार गिरावट की ओर है, रुपये का अवमूल्यन हो रहा है और गैस व पेट्रोलियम पदार्थों की भारी किल्लत से आम जनजीवन प्रभावित है। यह भी पढ़ें- ट्रेनों के देर से परिचालन पर सांसद ने कभी लोक सभा में सवाल उठाया क्या : अतुल ऐसे गंभीर हालात के बावजूद प्रधानमंत्री चुनावी व्यस्तताओं में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.