अयोध्या, जून 21 -- बीकापुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा रविवार को बीकापुर मंडल के सभी 20 शक्ति केंद्रों पर मासिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें 121 बूथों के अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, प्रभारी एवं पार्टी पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 'मन की बात' कार्यक्रम को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा की गई। मंडल अध्यक्ष पतिराज वर्मा ने तारुन शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ स्तर की सक्रियता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। सिरसा शक्ति केंद्र पर जिला सोशल मीडिया प्रभारी प्रवेश कुमार मिश्रा ने संगठन विस्तार, जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और पार्टी के निर्देशों के अक्षरशः पालन का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- गतिविधियां सक्रिय रखने का न...