रिषिकेष, मार्च 29 -- भाजपाइयों ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' के 132वें एपिसोड को सुना और देखा। कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुनने के बाद वक्ताओं ने इसे प्रेरणादायक बताया। उन्होंने पीएम मोदी द्वारा किए गए जा रहे कार्यों की सराहना की। रविवार को बूथ संख्या छह चक जोगीवाला में पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने भाजपाईयों संग मन की बात का 132वां एपिसोड देखा। जिसके पश्चात प्रेमचंद ने कहा कि कहा कि 'मन की बात' कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक अनूठा प्रयास है, जिसके माध्यम से वे देशवासियों से सीधे संवाद स्थापित कर उन्हें प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम में प्रस्तुत विचार समाज को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ जनभागीदारी को भी सशक्त बनाते हैं। कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा साझा किए गए प्रेरणादायक प्रस...