संभल, मार्च 7 -- डीएम डॉ. राजेन्द्र पैंसिया के निर्देश पर राजस्व प्रशासन ने शनिवार को अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्व ग्राम मन्नीखेड़ा में करीब 39 बीघा पशुचर भूमि को कब्जा मुक्त करा लिया। इस भूमि की अनुमानित कीमत लगभग दो करोड़ रुपये बताई जा रही है। नायब तहसीलदार बबलू कुमार के नेतृत्व में राजस्व टीम और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। टीम में राजस्व निरीक्षक योगेन्द्र व चन्द्रपाल तथा लेखपाल मनोज और मयूरी शामिल रहे। टीम ने पशुचर भूमि का चिन्हांकन करने के बाद अवैध कब्जों को हटवाने की कार्रवाई की। नायब तहसीलदार ने बताया कि ग्राम मन्नीखेड़ा स्थित गाटा संख्या 1266 (1.587 हेक्टेयर) पशुचर भूमि पर विजय पुत्र गंगाराम ने सरसों व गेहूं की फसल उगा रखी थी। वहीं धीरज, नीरज व रनवीर पुत्र नौबत ने भी इसी भूमि पर अवैध रूप से गेहूं की फसल बो रखी थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.