उन्नाव, फरवरी 3 -- अचलगंज। थाना क्षेत्र के मन्नाखेड़ा गांव में नौ दिसंबर की रात 55 वर्षीय महिला की गोली मारकर की गई नृशंस हत्या के मामले में पुलिस डेढ़ माह बाद हत्यारोपी को गिरफ्तार कर पाई। उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपित ने महिला के घर आने से मना किए जाने की रंजिश में वारदात को अंजाम दिया था। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है। गांव निवासी नगीना पत्नी राम खेलावन की नौ दिसंबर की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के समय मृतका घर में अकेली थी, जबकि उसका पति रायबरेली में पंप ऑपरेटर होने के कारण घर से बाहर था। अगले दिन सुबह जब पड़ोसी पारस सीढ़ी मांगने पहुंचा और काफी आवाज लगाने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला तो गेट से झा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.