मन्नत पूरी होने पर वर्दी में डाक कांवर लेकर बाबाधाम रवाना हुए एसआई
मुंगेर, मई 24 -- असरगंज, निज संवाददाता। असरगंज कच्ची कांवरिया पथ में भीषण गर्मी में भी कांवरिया तीर्थ यात्रियों का कावंर यात्रा जारी है। कांवर यात्रा के दौरान एक अनोखी तस्वीर सामने आई है। बिहार पुलिस के एक एसआई खाकी वर्दी में डाक कांवर यात्रा करते हुए नजर आए। भागलपुर में डायल-112 टीम में तैनात एसआई पूर्णेंदु मदन प्रसाद गौड़ सुल्तानगंज की उत्तरवाहिनी गंगा से जल भरकर देवघर के लिए रवाना हुए। रविवार को एसआई पूर्णेंदु मदन प्रसाद गौड़ ने बताया कि कुछ समय पहले उनका सड़क हादसा हो गया था। उस दौरान उन्होंने बाबा भोलेनाथ से मन्नत मांगी थी कि, यदि वे स्वस्थ हो जाएंगे तो खाकी वर्दी में ही प्रत्येक महीना बाबा बैद्यनाथ के दर्शन करने जाएंगे। अब स्वस्थ होने के बाद वे अपनी मन्नत पूरी करने के लिए कांवर यात्रा पर निकले हैं।उन्होंने कहा कि यह यात्रा उनके लिए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.