मन्नत पूरी हुई तो बहंगी में बच्चे को लेकर बाबाधाम निकले शिवभक्त
मुंगेर, अगस्त 19 -- असरगंज, निज संवाददाता। श्रावणी मेला में बाबा बैद्यनाथ धाम जलाभिषेक को जाने वाले शिवभक्तों की आस्था का अलग-अलग रंग कांवरिया पथ पर देखने को मिल रहा है। कोई विशाल कांवर लेकर बाबा के दरबार जा रहा है, तो कोई अपनी मन्नत पूरी होने पर मासूम बच्चों को बहंगी में बैठाकर बाबा धाम की यात्रा कर रहा है।
साधकों की अनोखी यात्रा इसी क्रम में प्रयागराज की रहने वाली रीनू भारती अपनी करीब ढाई साल की बेटी दिव्यांशी भारती को गमछे से बनी बहंगी में बैठाकर परिवार के साथ बाबा बैद्यनाथ धाम जा रही थी। रीनू भारती ने बताया कि, उन्होंने मन्नत मांगी थी कि, संतान होने पर बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचकर अपनी बच्ची का मुंडन संस्कार करवाएंगी। मन्नत पूरी होने के बाद अब वे अपनी बेटी को लेकर बाबा के दरबार जा रही हैं। वहीं हावड़ा के शिवपुर से सोमनाथ भी अपने सात मही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.