जहानाबाद, मई 13 -- अरवल निज संवाददाता। सीबीएसई द्वारा मंगलवार को घोषित 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में मन्नत पब्लिक स्कूल, बाजितपुर के विद्यार्थियों ने बेहतरीन अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। विद्यालय के होनहार छात्र विज्ञान संकाय के नंद गोपाल ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। वहीं छात्रा जैनब नाज़ ने 89 प्रतिशत और प्रिया सिन्हा ने 82 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय की प्रिंसिपल प्रीति कुमारी ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि "यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। यह भी पढ़ें- मन्नत पब्लिक स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन नंद गोपाल, जैनब नाज़ और प्रिया सिन्हा ने अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का काम किया है। प...