कन्नौज, मई 23 -- छिबरामऊ। अल हाजरा तबस्सुम चैरिटेबल ट्रस्ट, छिबरामऊ में सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने वाली मन्नत इमाम को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। पूर्व में कानपुर मंडल का पदभार संभालने के बाद अब उन्हें सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश के लिए पदोन्नति प्रदान की गई है। ट्रस्ट द्वारा उन्हें सहायक प्रबंधक एवं ट्रस्ट रिप्रेजेंटेटिव, उत्तर प्रदेश के पद पर नियुक्त किया गया है। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने बताया कि मन्नत इमाम ने अपनी सलाह, सुझाव और मेहनत से ट्रस्ट को भारत सरकार के कई महत्वपूर्ण विभागों में पंजीकृत कराने में अहम योगदान दिया है। उनके कार्यों और समाजहित में की गई सक्रिय भागीदारी को देखते हुए यह जिम्मेदारी दी गई है। इस अवसर पर ट्रस्ट सदस्यों ने खुशी जताते हुए कहा कि मन्नत इमाम के नेतृत्व में संस्था प्रदेश स्तर पर और बेहतर कार्य करेगी त...