कन्नौज, जून 9 -- कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने पाल चौराहा स्थित भोले शंकर मन्दिर को निशाना बना दिया। चोरों ने दान पात्र तोड़ कर हजारों की नगदी पार कर दी। अगले दिन जानकारी मिलेते ही श्रद्धालुओं के होश उड़ गये। पीड़िता ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी है। पाल चौराहा निवासी सुनीता पाल पत्नी सुरेन्द्र पाल ने जानकारी देते हुये बताया कि उनके परिवार का पाल चौराहे पर भोले शंकर का मन्दिर है। 3 जून की रात चोरों ने मन्दिर को निशाना बना दिया और दान पात्र तोड़ कर हजारों की रेजगारी पार कर दी। अगले दिन जानकारी मिलते ही श्रद्धालुओं के होश उड़ गये। मामले की सूचना चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...