लखीमपुरखीरी, मार्च 22 -- नवरात्र पर आदिशक्ति मां दुर्गा के दर्शन पूजन के लिए भक्तों की भीड़ मन्दिरों में उमड़ रही है। शनिवार मन्दिरों को पहुंचे भक्तों ने जगत जननी के तीसरे चन्द्रघंटा स्वरूप के दर्शन पूजन किए। सुबह से ही मन्दिर मां के जयकारों से गूंज उठे। कतारों में लगकर भक्तों ने विधि विधान से पूजा अर्चना की और आरती उतारी। उधर घरों में भी भक्तों ने पूजन करके दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। शहर के प्राचीन मां संकटा देवी मन्दिर में सुबह पांच बजे से ही भक्तों की कतारें लग गई। मन्दिर पहुंचे भक्तों ने कतारों में लगकर अपनी बारी आने पर मां के दर्शन पूजन किए। आरती उतारी। मन्दिर परिसर में बैठकर तमाम भक्तों ने दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। मन्दिर परिसर की परिक्रमा करके परिवार की तरक्की खुशहाली की कामना की। इसके अलावा प्राचीन मां बंकटा देवी, शीतला देवी, भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.