लखीमपुरखीरी, मार्च 24 -- नवरात्र के पांचवें दिन भक्तों ने आदिशक्ति मां जगदम्बा के पांचवें स्वरूप के दर्शन पूजन किए। मन्दिरों में सुबह से ही दर्शन पूजन के लिए भक्त पहुंच गए। पूजन की थाली सजाकर मन्दिर पहुंचे भक्तों ने कतारों में लगकर दर्शन पूजन किया। मन्दिर परिसर मां के जयकारों से दिन भर गूंजते रहे। मन्दिर परिसरों में बैठकर लोगों ने दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। मन्दिर परिसर की परिक्रमा करके परिवार की तरक्की खुशहाली की काना की। शहर के प्राचीन मां संकटा देवी मन्दिर में सबसे ज्यादा भीड़ उमड़ी। यहां सुबह पांच बजे से ही भक्तों की कतारें लग गई। मां के जयकारों से मन्दिर गूंज उठा। अपनी बारी आने पर भक्तों ने आदिशक्ति के पांचवें स्कंदमाता स्वरूप के दर्शन पूजन किए। इसके अलावा शहर के प्राचीन मां बंकटा देवी, शीतला देवी, भुइया माता मन्दिर, संतोषी माता मन्...