मेरठ, फरवरी 17 -- मन्तशा से ममता बनकर हिंदू युवक से शादी करने पर परिजनों ने दंपति को मारपीट कर घर से निकाल दिया। 25 दिन से पीड़ित दंपति थाना पुलिस से गुहार लगा चुका है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। सोमवार को पीड़िता ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। इंचौली क्षेत्र निवासी मन्तशा उर्फ ममता ने बताया कि पांच वर्ष पहले उसने अंकित शर्मा से विवाह किया था। उस समय पुलिस केस भी हुआ था। उसने हिंदू धर्म अपनाते हुए अपना नाम मन्तशा से ममता शर्मा रख लिया। समझौते के बाद ससुराल वालों ने उसे अपना लिया था। उनके दो बेटे हैं। दो माह पहले उनके ससुर की मृत्यु हो गई है। आरोप है कि इसके बाद से ससुराल पक्ष के लोग उसका उत्पीड़न करने लगे। 23 जनवरी को संपत्ति से बेदखल करने की बात कहते हुए उन्हें बच्चों समेत घर से निकाल दिया। सीओ कोतवाली अंतर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.