पूर्णिया, मार्च 28 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। आजाद समाज पार्टी कांशीराम में शामिल हुए मो. मनौवर हुसैन को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जौहर आजाद ने जिला अध्यक्ष नियुक्त किया। इस नियुक्ति पर आजाद ने कहा कि आजाद समाज पार्टी कांशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद चंद्रशेखर आजाद के निर्देश पर बिहार में पार्टी को धारदार बनाने के लिए मनौवर हुसैन को पूर्णिया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं आजाद समाज पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री अजय भारती ने इस मनोनयन पर खुशी जाहिर करते हुए नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मनौवर हुसैन को अंबेडकर सेवा सदन में माला पहनकर बधाई दी। अपने मनोनयन के बाद हुसैन ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा कि मुझ पर जो पार्टी ने विश्वास जताया है हर संभव उस विश्वास पर खरा उतरने का काम करूंगा। बधाई देने वालों में ...