मनौरी बाजार में बही आस्था की बयार
कौशाम्बी, मई 14 -- स्थानीय बाजार में बुधवार रात श्री श्याम मित्र मंडल के अध्यक्ष रजत केसरवानी के यहां श्याम बाबा का संकीर्तन महोत्सव संपन्न हुआ। संकीर्तन के साथ-साथ भंडारे का भी आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ो लोगों ने मौजूद होकर प्रसाद ग्रहण किया। कानपुर की सुप्रसिद्ध भजन गायिका रुचि किंकर को बुलाया गया व प्रयागराज से भजन प्रवाहक पूजा भी रही मौजूद रहीं। जिन्होंने श्याम बाबा के सुंदर- सुंदर एक से बढ़कर एक भजनों से महफिल में जान फूंकी। इस मौके पर पवन केसरवानी, अंकित केसरवानी, सबलू केसरवानी, अरविंद केसरवानी, वीरू केसरवानी, अनूप केसरवानी, संदीप, कान्हा, हिमांशु, गौरव आदि लोग उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- भजनों पर झूमे भक्त, 338वीं ज्योति प्रज्ज्वलित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.