मनौरी निवासी नंदू का था रेलवे ट्रैक पर मिला शव
कौशाम्बी, जून 24 -- पिपरी थाना क्षेत्र के महमूदपुर मनौरी निवासी शंकरलाल केसरवानी ने बताया कि उनका 24 साल का बेटा नंदू बचपन से ही मनोरोगी था। उसका हर संभव स्तर पर इलाज कराया गया, लेकिन राहत नहीं मिली। वह अक्सर दो-तीन दिन के लिए घर से लापता हो जाता था। सोमवार की शाम भी नंदू घर से किसी को कुछ बताए बिना कहीं चला गया। परिवार वाले खोजबीन कर रहे थे। इसी बीच मंगलवार की शाम इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित शव की तस्वीर देखकर परिजन प्रयागराज पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे तो देखा कि लाश नंदू की ही थी। उसकी सोमवार की देर रात प्रयागराज के पूरामुफ्ती क्षेत्र अंतर्गत अहमदपुर पावन के समीप ट्रेन से कटकर मौत हुई थी। घटना के बाद से परिवारीजनों के आंसू थामे नहीं थम रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.