मनौना मंहत ने किया भक्तों के लिए धर्मशाला का उद्घाटन
बरेली, जून 25 -- आंवला। श्री मनौना धाम फाउंडेशन ने देवस्थान पर भक्तों के ठहरने को धर्मशाला का निर्माण कराया है, जिसका उद्घाटन महंत ओमेन्द्र जी महाराज ने किया। मनौना धाम फाउंडेशन ने गांव मनौना में कश्यप समाज की स्थित ग्राम देवी पर निर्मित धर्मशाला का विधि-विधान से उद्घाटन किया। समाज को धर्मशाला समर्पित की। इस दौरान महंत ने सिद्ध स्थल हीरागिरि शिवालय पर पूजा अर्चना की। इस दौरान महेंद्र पाल सिंह कठेरिया, आर्येन्द्र सिंह चौहान, अभयेन्द्र सिंह चौहान, श्यामेन्द्र सिंह चौहान, धीरेश सिंह, सचिन सक्सेना आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- आंवला में चार दिवसीय चेतना शिविर संपन्न
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.