मनोहारी कार्यक्रमों ने मोहा मन, प्रतिभाएं पुरस्कृत
मथुरा, जून 1 -- पुलिस लाइन स्थित पुलिस मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार शाम आयोजित समर कैंप का समापन उत्साह पूर्ण वातावरण रंगारंग कार्यक्रम के मध्य हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं ने मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांधा। समर कैंप का शुभारंभ एसएसपी श्लोक कुमार व उनकी धर्मपत्नी तृप्ति ने फीता काटने के साथ ही मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने डांस, वेस्टर्न डांस, फोक डांस, गायन, आर्ट एंड क्राफ्ट, ड्राइंग, हिंदी नाटक, अंग्रेजी नाटक की मनोरंजन पूर्ण प्रस्तुतियां देकर समां बांधा। खेल प्रतियोगिता क्रिकेट, वॉलीबॉल ,फुटबॉल, बैडमिंटन के आदि की कुछ झलकियां भी प्रस्तुत की गई। मुख्य अतिथियों के द्वारा कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं तथा खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.