दरभंगा, फरवरी 4 -- अलीनगर। हरियठ गांव के शारजाह मैदान में चल रहे टी-20 हरियठ प्रीमियम लीग मैच के पहले सेमीफाइनल में मनोहर इलेवन समस्तीपुर ने मिश्रा इलेवन पटना को 79 रनों से धूल चटाते हुए फाइनल मैच में खेलने के लिए अपनी जगह कायम कर ली। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए समस्तीपुर की टीम ने निर्धारित 18 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 218 रन बनाए। जवाब में मिश्रा इलेवन, पटना की टीम 12.1 ओवरों में ही 139 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी। विजेता टीम के नीरज कुमार को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.