रुडकी, मई 5 -- रुड़की, संवाददाता। बीएसएम इंटर कॉलेज परिसर में पूर्व राज्यमंत्री मनोहर लाल शर्मा की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई। दो कैबिनेट मंत्रियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उनके द्वारा किए सामाजिक कार्यों को वक्ताओं ने याद किया। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि पूर्व राज्यमंत्री मनोहर लाल शर्मा की ओर से शिक्षा और समाजिक क्षेत्र में किए गए कार्य मिसाल है। उनके जीवन से हमें प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए ताकि हम भी किसी के काम आकर अपने जीवन को साकार कर सकें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...