घाटशिला, सितम्बर 13 -- चाकुलिया। चाकुलिया के मनोहर लाल प्लस टू उच्च विद्यालय में शनिवार को विभागीय निर्देश के आलोक में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पतित पावन दास की अध्यक्षता में अभिभावक - शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें उपाध्यक्ष सुश्री कल्पना मुर्मू, पूर्व अध्यक्ष पियू दास, प्रभारी प्रधानाध्यापक सुभाष चन्द्र महतो, शिक्षक अमित कुमार दत्त, जयप्रकाश सिंह, आशीष कुमार गुप्ता, प्रसाद मन्ना, सुभाशीष पाल, सायती पालित, कुमारी चिंता मणी, रश्मी सिंह, जूही कुमारी, नेहा खलको, अंजु कुमारी, बहादुर हांसदा, पुरूषोत्तम आनंद, मनसा राम महतो आदि उपस्थित थे। बैठक में छात्र छात्राओं की शत प्रतिशत उपस्थिति, 75% उपस्थिति अनिवार्य करने, प्रतिदिन नियमित अध्ययन करने, नशा से दूर रहने पर चर्चा की गयी। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: चाकुलिया: मनोहर लाल प्लस टू...