घाटशिला, जनवरी 29 -- चाकुलिया। स्थानीय मनोहर लाल प्लस 2 उच्च विद्यालय प्रांगण में बुधवार को दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा पर चर्चा सह आशीर्वाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आगामी बोर्ड परीक्षा को ध्यान में रखते हुए शिक्षकों और अतिथियों ने छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया और उन्हें सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने विद्यार्थियों को परीक्षा के समय संयमित रहने और अनुशासन बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। छात्रों को सलाह दी गई कि वे परीक्षा केंद्र पर घबराने के बजाय आत्मविश्वास के साथ बैठें। विशेष रूप से समय प्रबंधन के महत्व को समझाते हुए शिक्षकों ने बताया कि किस तरह निर्धारित समय के भीतर सभी प्रश्नों के उत्तर प्रभावी ढंग से दिए जा सकते हैं।विद्यार्थियों को प्रत्येक प्रश्न को क्रमवार हल करने की तकनीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.