घाटशिला, अप्रैल 26 -- घाटशिला। थाना क्षेत्र के मनोहर कॉलोनी के समीप पुलिया के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मनोहर कॉलोनी निवासी 28 वर्षीय सोमनाथ टुडू की मौत हो गई। यह घटना करीब 5 बजे अनुमंडल कार्यालय के पास कालीमंदिर के निकट हुई। हादसे की सूचना मिलते ही हाइवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत अनुमंडल अस्पताल लाया गया। हालांकि, जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई साहेबराम टुडू ने बताया कि सोमनाथ सुबह उठकर शौच के लिए हाइवे पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। सोमनाथ मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...