गोड्डा, मार्च 12 -- मेहरमा, एक संवाददाता। बुधवार को मनोहर कुमार ने मेहरमा के नए प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिनव कुमार ने उनका स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं। जबकि नव पदस्थापित प्रखंड कल्याण पदाधिकारी मनोहर कुमार ने पदभार ग्रहण करते हुए कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को पात्र लाभुकों तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी के सहयोग से प्रखंड में बेहतर कार्य करने का प्रयास किया जाएगा। ज्ञात हो कि वर्षों से यह पद प्रभार में ही चल रहा था। ऐसे में पदाधिकारी के पदस्थापन से लोगों में आश जगी है कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं समय सीमा के अंदर योग्य लाभुकों तक पहुंच सकेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.