चक्रधरपुर, फरवरी 26 -- मनोहरपुर। स्थानीय विधायक जगत माझी ने गुरुवार को बजट सत्र में शून्यकाल के दौरान सरकार से मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शवगृह निर्माण की मांग की। विधायक ने सदन में मांग रखते हुए कहा कि मनोहरपुर एवं आनंदपुर प्रखंड क्षेत्र में प्राकृतिक आपदा या दुर्घटना में मृत्यु होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए करीब 120 किमी दूर ले जाना पड़ता है। विधायक ने कहा अगर घटना रात्रि के समय हो तो भौगोलिक जटिलताओं एवं दुर्गम मार्ग के कारण शव को ले जाने में काफी कठिनाई होती है। उन्होंने इस समस्या के निराकरण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनोहरपुर में शवगृह निर्माण की मांग सरकार से की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.