चक्रधरपुर, मार्च 30 -- मनोहरपुर, संवाददाता प. सिंहभूम के मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जच्चा-बच्चा की मौत ने एक बार फिर से व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है। शनिवार शाम चार बजे मृत बच्चे के जन्म के तीन घंटे बाद ही प्रसूता की मौत हो गयी। परिजनों ने प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।प्रसूता खुशबू खंडाइत (31 वर्ष) नंदपुर पंचायत की कृष्णानगर ब्लॉक कॉलोनी की रहनेवाली थी। उसे शनिवार सुबह 9 बजे भर्ती कराया गया था। दोपहर लगभग 4 बजे ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर की मौजूदगी में प्रसव हुआ, जिसमें मृत बच्चा पैदा हुआ। लेकिन, तीन घंटे बाद ही शाम करीब सात बजे प्रसूता की भी मौत हो गयी।नहीं मिला उचित इलाज : पति रोहित खंडाइत का आरोप है कि दिनभर महिला की हालत बिगड़ती रही, पर समय पर उचित इलाज नहीं मिल सका। शाम करीब 4 बजे तक ड्यूटी पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.