मनोहरपुर सीएचसी क्षेत्र में मलेरिया के खिलाफ बड़ा अभियान
चक्रधरपुर, जुलाई 24 -- मनोहरपुर। स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्षेत्र में मलेरिया के प्रसार को रोकने के लिए व्यापक स्तर पर जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के अंतर्गत आने वाले विभिन्न गांवों में उदय 2.0 अभियान के तहत विशेष जाँच चलाकर 13 हजार लोगों की मलेरिया जांच की गई है। इस जांच अभियान के दौरान 200 लोग मलेरिया से पॉजिटिव पाए गए हैं। 200 नए मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया है। सभी संक्रमित मरीजों को चिह्नित कर उनका त्वरित इलाज शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही प्रभावित मरीजों को आवश्यक दवाएं जैसे एटीसी और क्लोरोक्वीन उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि संक्रमण को आगे फैलने से रोका जा सके। यह भी पढ़ें- Etah News: नगला धारू में निकला मलेरिया पॉजिटिव, स्वास्थ्य टीम ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.