मनोहरपुर में 108 एम्बुलेंस खराब, मरीजों की बढ़ी परेशानी
चक्रधरपुर, मई 26 -- मनोहरपुर। आपातकालीन सेवा मानी जाने वाली 108 सरकारी फ्री एम्बुलेंस सेवा मनोहरपुर में बीते चार दिनों से खुद बीमार होकर खड़ी है। एम्बुलेंस के खराब होने के कारण स्थानीय और दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों से आने वाले गंभीर मरीजों की परेशानी बेहद बढ़ गई है। इस कारण आपातकालीन समय पर मरीजों को 108 एम्बुलेंस की सेवा नहीं मिलने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञात हो मनोहरपुर सीएचसी में दो 108 एम्बुलेंस सेवारत है। इसमें एक 108 एम्बुलेंस बीते 6 महीने से खराब है। वहीं दूसरा एम्बुलेंस पिछले चार दिन से ख़राब होने के कारण लोगों की समस्या दोगुनी हो गई है। वहीं वर्तमान में मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जब किसी गंभीर मरीज को प्राथमिक उपचार के बाद चाईबासा, रांची या राउरकेला के लिए रेफर किया जाता है, तो एम्बुलेंस न ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.