मनोहरपुर में 'मिशन वात्सल्य' में 52 बच्चों को मिला मार्गदर्शन
चक्रधरपुर, जून 20 -- मनोहरपुर। मनोहरपुर प्रखंड सभागार में शुक्रवार को मिशन वात्सल्य के अंतर्गत स्पॉन्सरशिप योजना के लाभुकों का प्रखंड स्तरीय पारिवारिक सह मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ शक्ति कुंज और सीओ प्रदीप कुमार ने की। कार्यक्रम में संयुक्त रूप से मनोहरपुर और आनंदपुर प्रखंड के 39 परिवारों के 52 लाभुक के बच्चों ने हिस्सा लिया। बीडीओ ने अभिभावकों से बच्चों की नियमित शिक्षा और समुचित देखभाल सुनिश्चित करने की अपील की। वहीं, सीओ प्रदीप रजक ने बाल विवाह, बाल शोषण और बाल तस्करी रोकने में ग्रामीणों से सहभागिता मांगी। बाल संरक्षण कार्यालय के प्रोटेक्शन पदाधिकारी डॉ. कृष्णा कुमार तिवारी ने बताया कि इस योजना के तहत एकल परिवार, दिव्यांग, गंभीर बीमारी से पीड़ित और जोखिम ग्रस्त बच्चों को बाल कल्याण समिति के चयन के बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.