चक्रधरपुर, जून 2 -- मनोहरपुर। मनोहरपुर थाना क्षेत्र के रायकेरा के समीप सोमवार की शाम करीब साढ़े चार बजे स्कूटी से गिरकर 28 वर्षीय युवक विजय तिर्की गंभीर रूप से घायल हो गया। वह आनंदपुर का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार विजय सोमवार को स्कूटी से मनोहरपुर से आनंदपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान रायकेरा के समीप पुल के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उसका दाहिना पैर टूट गया। वहीं सिर व शरीर के कई हिस्सों में भी चोट आयी है। उसे इलाज के लिए मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...