चक्रधरपुर, मार्च 22 -- मनोहरपुर, संवाददाता। प्रकृति पर्व सरहुल मनोहरपुर प्रखंड के विभिन्न इलाकों में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके सरना समाज की ओर से तिरला स्थित पूजा स्थल पर विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद गाजे-बाजे के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली गई। मौके पर जमकर अबीर-गुलाल भी उड़ाए गए। समाज के हजारों लोगों ने ढोल और मांदर की थाप पर जमकर नृत्य किया। शोभायात्रा ऊंधन गांव होते हुए शहर के विभिन्न इलाकों से होकर गुजरा और डोंगाकाटा गांव में सांस्कृतिक सभास्थल पर खत्म हुई। मौके पर मनोहरपुर विधायक जगत माझी ने शिरकत की। मौके पर समाज के लोगों के द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। वहीं मौके पर विधायक जगत माझी और अन्य अतिथियों ने अपने-अपने संबोधनों में प्रकृति पर्व की शुभकामनाएं दी। अतिथियों और वक्ताओं ने आगे सरना समाज की एकज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.