चक्रधरपुर, मई 27 -- मनोहरपुर। मनोहरपुर प्रखंड के पुराना मनोहरपुर में खेत में शौच करने गई महिला सर्पदंश की शिकार हो गई, महिला के परिजनों ने ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया है। जानकारी के मुताबिक गांव की शीला देवी (50) खेत में शौच करने गई थी, इसी दौरान एक सांप ने पैर में काट लिया। इसके बाद महिला ने परिजनों को इसकी जानकारी दी, इसके बाद परिजनों ने उसे ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। बता दे कि बढ़ती गर्मी के साथ ही मनोहरपुर में सर्पदंश की घटनाओं में वृद्धि हो रही है। यह भी पढ़ें- जिले में बीते 16 महीनों में 379 लोग हुए हैं सर्पदंश के शिकार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...