चक्रधरपुर, अप्रैल 3 -- मनोहरपुर। मनोहरपुर शहरी व आसपास के क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न मंदिरों में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मनोहरपुर के संत नरसिंह आश्रम स्थित हनुमान मंदिर में भी हनुमान जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जहां सुबह में भव्य हनुमान चालीसा व आरती का आयोजन किया गया। इस दौरान केक काटकर हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया गया। मौके पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। वहीं जन्मोत्सव को लेकर सुबह से ही पूजा को लेकर मंदिरों में भक्तों की लाइन लगी। देर शाम को अखाडा प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...