चक्रधरपुर, मार्च 28 -- मनोहरपुर। मनोहरपुर प्रखंड में शुक्रवार को रामनवमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सुबह से लोगों ने मंदिरों में जाकर अपने आराध्य देवों की पूजा और दर्शन किए। साथ ही महावीरी झंडों और अस्त्रों की पूजा की। शाम को यहां के संत नरसिंह आश्रम से रामनवमी महासमिति के तत्वावधान में महासमिति, महावीर मंडल, बाबा मणिनाथ सेवा समिति और पारिजातेश्वर वनमाली मंदिर की ओर से संयुक्त रूप से महावीरी झंडों, पारंपरिक हथियारों के साथ गाजे - बाजे के साथ जुलूस निकला। यह जुलूस शहर के सभी प्रमुख इलाकों से होकर पारिजातेश्वर वनमाली मंदिर तक गया और वापस उसी रास्ते से देर रात नरसिंह आश्रम पहुंच कर समाप्त हुआ।इस दौरान सभी समिति के युवाओं ने पारंपरिक हथियारों के साथ प्रदर्शन किया। इस मौके पर स्थानीय विधायक जगत माझी भी मौजूद रहे। उन्होंने बेहतर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.