मनोहरपुर में तालाब में डूबने से ढाई साल की बच्ची की मौत
चक्रधरपुर, जून 2 -- मनोहरपुर। मनोहरपुर के छोटाकुड़ना में आयोजित ज्येष्ठ जतरा मेला देखने आई बान्दुनासा गांव निवासी थॉमस चंपिया की ढाई वर्षीय बेटी इशिका चंपिया की मौत तालाब में डूबने से हो गई। घटना सोमवार दोपहर की बताई जा रही है। घटना की जानकारी देते हुए बच्ची की मां राधा चंपिया ने बताया कि वे लोग बान्दुनासा के गिरजा टोली मे रहते हैं। कुड़ना में आयोजित जतरा मेला देखने आये हुए थे। दोपहर के करीब 12 बजे तालाब के समीप अन्य बच्चों के साथ इशिका भी खेल रही थी। कुछ देर बाद इशिका जब नहीं दिखी तो ग्रामीणों की मदद से खोजबीन की गई तो उसे तालाब में डूबा पाया। ग्रामीणों की मदद से उसे लेकर मनोहरपुर सीएचसी ले गये जहां चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर बीडीओ शक्तिकुंज भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली। मां व परिजनों ने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.