चक्रधरपुर, सितम्बर 5 -- मनोहरपुर। लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने के बाद शनिवार से टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस का मनोहरपुर रेलवे स्टेशन पर ठहराव शुरू हो गया। ट्रेन के पहली बार स्टेशन पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया। मौके पर सांसद जोबा माझी, विधायक जगत माझी, राज्यसभा सांसद के प्रतिनिधि जेबी तुबिद और चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया समेत जनप्रतिनिधि एवं रेल अधिकारी मौजूद रहे। अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया।सांसद जोबा माझी ने इसे क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही मांग की जीत बताया। उन्होंने मनोहरपुर रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से राहत के लिए रेल ओवरब्रिज निर्माण की जरूरत बताई। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ विधायक ...