मनोहरपुर में कोल्ड स्टोरेज खोलने की मांग
चक्रधरपुर, मई 29 -- चक्रधरपुर। भारतीय आदिवासी पार्टी के जिला अध्यक्ष सुशील बार्ला ने मनोहरपुर में कोल्ड स्टोरेज स्थापित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मनोहरपुर और आसपास के अधिकांश किसानों के जीवकोपार्जन का मुख्य साधन खेती है और यहां के किसान मौसमी सब्जी और मौसमी फलों की खेती करते है, लेकिन मनोहरपुर में कोल्ड स्टोरेज की व्यवस्था नहीं होने के कारण उन्हें अपने सब्जी और मौसमी फलों को बिचौलियों को मजबूरन औने-पौने दामों में बेचना पड़ता है। उन्होंने कहा कि मनोहरपुर में कोल्ड स्टोरेज नहीं होने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस मामले को लेकर उपायुक्त को एक मांगपत्र सौंपा जायेगा, ताकि मनोहरपुर में कोल्ड स्टोरेज की व्यवस्था की जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.