मनोहरपुर में ईंटा लदा ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त, दो मजदूर घायल
चक्रधरपुर, अप्रैल 21 -- मनोहरपुर, संवाददाता। मनोहरपुर थाना क्षेत्र के ब्लॉक रोड स्थित रेस्टोरेंट के समीप संकीर्ण मोड़ पर सोमवार को शाम 4 बजे ईंटा लदा एक ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना से ट्रैक्टर में सवार दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में 22 वर्षीय मानू चम्पिया व 25 वर्षीय सुनिया सुरीन शामिल है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस व रेस्टोरेंट के संचालक कुमार नीलेश्वर ने अन्य लोगों के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया ट्रैक्टर काफी रफ़्तार में था। ट्रैक्टर ईंटा लेकर ब्लॉक रोड से शहरी क्षेत्र की ओर आ रहा था, इसी दौरान अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह भी पढ़ें- अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार बहनोई की मौत, साला जख्मी ट्रैक्टर का ट्रॉली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.