चक्रधरपुर, सितम्बर 8 -- मनोहरपुर। मनोहरपुर प्रखंड के सालाई स्थित शहीद चौक पर गुआ गोलीकांड के अमर शहीदों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान सिंहभूम की सांसद जोबा माझी और स्थानीय विधायक जगत माझी ने शहीद बेदी पर पूजा-अर्चना कर पुष्प अर्पित किए और शहीदों को नमन किया।सभा को संबोधित करते हुए सांसद जोबा माझी ने कहा कि 8 सितंबर 1980 को हुआ गुआ गोलीकांड झारखंड आंदोलन तथा जल-जंगल-जमीन की रक्षा के इतिहास का काला और दर्दनाक अध्याय है। आंदोलनकारियों ने अपने हक और अधिकार के लिए प्राणों की आहुति दी थी। उन्होंने कहा कि शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा और उनके सपनों का झारखंड बनाने के लिए प्रयास जारी रहेंगे।विधायक जगत माझी ने कहा कि शहीदों की शहादत लोगों को अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट रहने की प्रेरणा देती है। उन्होंने शहीदों की स्मृ...