मनोहरपुर : रेल सुरक्षा व बाल संरक्षण को लेकर किया जागरूक
चक्रधरपुर, जुलाई 23 -- मनोहरपुर। रेल यात्रियों की सुरक्षा और मानव तस्करी, बाल तस्करी जैसी घटनाओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से मंगलवार को मनोहरपुर रेलवे स्टेशन परिसर में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। रेल थाना चक्रधरपुर और आरपीएफ पोस्ट मनोहरपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में यात्रियों को सुरक्षित यात्रा, आपातकालीन सहायता और कानून की जानकारी दी गई। अभियान का नेतृत्व रेल थाना मनोहरपुर के प्रभारी निरीक्षक आरके पांडेय ने किया। मौके पर इंस्पेक्टर इंद्रजीत कुमार, एसआई एम व्योमकेश, आरपीएफ पोस्ट मनोहरपुर के अधिकारी एवं जवान मौजूद थे। स्टेशन के प्लेटफार्म, प्रतीक्षालय और बुकिंग काउंटर के पास यात्रियों को एकत्रित कर रेल अधिनियम, रेल संपत्ति की सुरक्षा और यात्रा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया गया। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.