मनोहरपुर : आंधी-बारिश से कई पेड़ गिरे, बिजली पोल क्षतिग्रस्त
चक्रधरपुर, मई 28 -- मनोहरपुर, संवाददाता। मनोहरपुर और आसपास के क्षेत्रों में बुधवार की दोपहर शुरू हुए आंधी पानी की वजह से भारी तबाही हुई है।दोपहर 3 बजे से शुरू हुए आंधी की वजह से मनोहरपुर के रायकेरा, लक्ष्मीपुर,तिरला, पंजाबी साईं, पानी टंकी आदि स्थानों पर कई पेड़ धाराशाई हो गये।जिससे कई स्थानों पर बिजली के तार टूट गये हैं, हालांकि बारिश छूटने के बाद विभाग के कर्मी फॉल्ट को ढूंढने और मरम्मत की दिशा में जुट गये हैं। लगातार हुई बारिश से मनोहरपुर की कई सड़को में जल जमाव हो गया है। यह भी पढ़ें- पेज चार की लीड यह भी पढ़ें- पेज चार की लीड
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.