चक्रधरपुर, फरवरी 24 -- मनोहरपुर। सोमवार को शहर के रेलवे क्रॉसिंग के निकट अवस्थित विघ्न विनाशक मंदिर का 8वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मौके पर मंदिर कमेटी के सदस्यों ने विशेष पूजा-अर्चना की। पूजन कार्यक्रम पं. अखिलेश्वर पांडेय के द्वारा संपन्न कराया गया। वहीं दिन भर मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। वहीं पूजा के बाद मंदिर के बगल में भंडारा का भी आयोजन किया गया। देर शाम कलाकारों ने बेहतरीन भजनों का प्रस्तुतीकरण किया। इस दौरान विधि-व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया। आयोजन को सफल बनाने में संरक्षक रंजीत यादव, संजय यादव, विकास डागा राजेश राउत, लखींद्र दास के अलावा गणेश पूजा कमेटी के अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.