कानपुर, मार्च 15 -- कानपुर। चिन्मय मिशन द्वारा मर्चेंट चेंबर में आयोजित भगवद्गीता में सफलता सूत्र विषय पर प्रवचन आयोजित हुआ। स्वामिनी विमलानंदा ने प्रेरक प्रवचन देते हुए कहा कि मनोस्थिति को बदलो तो परिस्थितियां स्वतः बदलेंगी। बताया भगवान ने अर्जुन की मनोस्थिति को बदला तभी वह युद्ध के लिए तैयार हुए और विजय प्राप्त की। कहा जब व्यक्ति पुरुषार्थ को छोड़ता है तब वह दुखी होता है। उन्होंने श्रेय और प्रेय के संबंध में बताया। बताया कि सनातन धर्म व गीता कल्याण की बात बताती है। व्यक्ति का परमधर्म वहां है जहां कल्याण हो। इस अवसर पर स्वामी राघवानंद, ब्रह्मचारिणी भगवती चैतन्य, ब्रह्मा शंकर शास्त्री, अरुण गुप्त आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.