मुजफ्फरपुर, अप्रैल 17 -- मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू के मनोविज्ञान विभाग की ओर से शनिवार से दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन सीनेट हॉल में होगा। विभागाध्यक्ष प्रो. रजनीश गुप्ता ने बताया कि सेमिनार का विषय भारतीय ज्ञान परंपरा के बहुविषयक चरित्र है। सेमिनार में विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान के राष्ट्रीय संगठन मंत्री केएन रघुनंदन, दिल्ली विवि के डीन प्रो. राजकिशोर शर्मा, डॉ. हरि सिंह गौर विवि के सेवानिवृत्त प्राध्यापक डॉ. हरि सिंह गौर, दिल्ली विवि के प्रो. आनंद प्रकाश, दर्शन परिषद बिहार के सचिव प्रो. श्यामल किशोर शिरकत करेंगे। अध्यक्षता कुलपति डॉ. दिनेश चंद्र राय करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...